ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, 'यह जैकेट मैं अपनी पत्नी को जरूर दिखाऊंगा!' – बदरवास में महिला सशक्तिकरण का अनोखा नजारा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए हैरान! बदरवास के महिला सम्मलेन में महिलाओं द्वारा बनी जैकेट देखकर बोले, “यह जैकेट मैं अपनी धर्मपत्नी को जाकर जरूर दिखाऊंगा।”

Jan 10, 2025 - 12:22
Jan 10, 2025 - 12:23
 0  5.1k

बदरवास (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 09 जनवरी 2025 को बदरवास के बूढ़ा डोंगर गांव में अडानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जाने वाले "परिधान उत्पादन इकाई" का भूमिपूजन करने आए थे। 

भूमिपूजन के बाद सिंधिया ने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बदरवास की तीन महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया जैकेट सिंधिया को भेंट किया। जैकेट को पहन सिंधिया इतने खुश की उन्होंने कहा, “यह जैकेट इतनी परफेक्ट फिटिंग की है कि शायद मेरी पत्नी भी इतनी अच्छी जैकेट न बना पाए! मैं दिल्ली जाकर यह जैकेट उन्हें अवश्य दिखाऊंगा।" 

उन्होंने यह भी बताया की कि उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी जल्द ही बदरवास की महिलाओं से मिलने आएंगी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0