जेएनयू-डीयू की एडवाइजरी पर भड़के खरगे, केंद्र सरकार पर छात्रों को डराने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा छात्रों को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वविद्यालयों का उपयोग छात्रों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए कर रही है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि छात्र आज सड़कों पर इसलिए हैं क्योंकि सरकार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मूल मुद्दों का समाधान करने के बजाय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को प्रचार का माध्यम बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चर्चा शुरू करनी चाहिए थी।
खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार और केंद्रीय नेतृत्व शिक्षण संस्थानों की गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और इसी कारण बड़ी संख्या में युवा अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।
इससे पहले जेएनयू ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर जंतर-मंतर और उसके आसपास होने वाले प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी थी। विश्वविद्यालय ने व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और सार्वजनिक प्रदर्शनों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर लागू कानूनों और विश्वविद्यालय की आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
_____
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)