जीरो पावर्टी अभियान के तहत प्रेषित की जा चुकी वृद्धावस्था पेंशन

Jun 26, 2025 - 19:10
Jun 26, 2025 - 19:17
 0  270

फतेहपुर (आरएनआई) जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि जीरो पावर्टी अभियान के अन्तर्गत चिन्हित किये गये जनपद के 408 लाभार्थियों के आधार सीडिंग बैंक खातों में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि निदेशालय समाज कल्याण द्वारा प्रेषित की जा चुकी है। जिन लाभार्थियों को जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चिहिन्त किया गया था तथा उनके आवेदन ऑनलाइन कराये गये थे, ऐसे लाभार्थियों के पेंशन की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि भी प्रेषित की जा रही है। इसलिए जीरो पावर्टी में चिन्हित लागार्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी सम्बन्धित बैंक शाखा में सम्पर्क कर वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि प्राप्त कर सकते है। किसी प्रकार की जानकारी के लिये कार्यालय समाज कल्याण के वरिष्ठ सहायक सुनील सरोज के मो०न० 7007234020 व वरिष्ठ सहायक प्रीती गौतम के मो0न0 9628117528 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0