जिस जमीन पर कंस्ट्रक्शन को लेकर कोर्ट की स्टे, उसी पर अवैध निर्माण जारी, नवादा में किसान की निजी जमीन पर बनने लगा पावर ग्रिड, विद्युत विभाग पर जमीन कब्जा का आरोप

Tuesday, February 24, 2026 - 07:03
Updated: 8 months ago
0
जिस जमीन पर कंस्ट्रक्शन को लेकर कोर्ट की स्टे, उसी पर अवैध निर्माण जारी, नवादा में किसान की निजी जमीन पर बनने लगा पावर ग्रिड, विद्युत विभाग पर जमीन कब्जा का आरोप
जिस जमीन पर कंस्ट्रक्शन को लेकर कोर्ट की स्टे, उसी पर अवैध निर्माण जारी, नवादा में किसान की निजी जमीन पर बनने लगा पावर ग्रिड, विद्युत विभाग पर जमीन कब्जा का आरोप

नवादा में एक किसान की जमीन पर विद्युत विभाग द्वारा अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान गोनावा निवासी राम करण कुमार के मुताबिक बिना अनुमति के उसकी जमीन पर विद्युत विभाग द्वारा जबरदस्ती नींव भर दी गई है उनकी पौने दो बीघा जमीन पर पावर ग्रिड का निर्माण कराया जा रहा है। कोर्ट से स्टे होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ऑर्डर का पालन नहीं करवा पा रही है। उसका खामियाजा भू स्वामी को उठाना पड़ रहा है। विद्युत विभाग कानून को ताक पर रखकर दूसरे की जमीन को सरेआम कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि बिना अनुमति के विद्युत विभाग के द्वारा उनकी निजी जमीन पर पावर ग्रिड का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित किसान राम करण का कहना है कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के पश्चात भी आदेश का पालन न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट से स्टे के आदेश का भी अवहेलना पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है और शासन प्रशासन को आवेदन निवेदन देते थक गए हैं। पुलिस प्रशासन के आगे कोर्ट का आदेश भी मायने नहीं रख रहता। किसान राम करण ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से लेकर अन्य अफसरों से जांच कर उनकी निजी जमीन पर अवैध रूप से कार्य कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारी एवं सम्मिलित कंपनी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User