जिले में यूनिवर्सिटी के लिए भूमि चयन हेतु कलेक्‍टर द्वारा गुना विधायक के साथ किया भूमि का अवलोकन

Wednesday, October 23, 2024 - 21:58
Updated: 2 years ago
0
जिले में यूनिवर्सिटी के लिए भूमि चयन हेतु कलेक्‍टर द्वारा गुना विधायक के साथ किया भूमि का अवलोकन

गुना (आरएनआई) गुना जिले में शासन द्वारा यूनिवर्सिटी प्रारंभ की गई है। जिसके लिए भूमि चयन करने के लिए विभिन्‍न स्‍थानों पर जाकर कलेक्‍टर द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उल्‍लेखनीय है यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए लगभग 500 करोड़ रूपये का प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत हुआ है।

इसी क्रम में आज कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा विधायक गुना पन्‍नालाल शाक्‍य सहित अन्‍य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्‍तावित भूमि के लिए तहसील गुना अंतर्गत ग्राम पंचायत विनायकखेड़ी के सोजना गांव में गुना से बजरंगगढ़ रो‍ड पर स्थित शासकीय भूमि का संयुक्‍त रूप से अवलोकन किया गया। उपस्थित तहसीलदार द्वारा बताया गया कि यहां पर 72 हैक्‍टेयर शासकीय भूमि उपलब्‍ध है। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा उपस्थित एसडीएम एवं तहसीलदार निर्देशित किया गया कि उपलब्‍ध भूमि के रिकार्ड का परीक्षण कर भूमि नापने व फोटोग्राफ सहित पीपीटी बनायी जाये और यूनिवर्सिटी के रजिस्‍ट्रार के साथ संयुक्‍त रूप से इस स्‍थल का अवलोकन कराया जाये। 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार नगरीय जीएस बैरवा एवं राजस्‍व टीम उपस्थित रही।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User