कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान दिये गये निर्देश के पालन में तहसीलदार मक्‍सूदनगढ़ द्वारा मौके पर आवेदक को दिया गया कब्‍जा

Oct 23, 2024 - 21:57
Oct 23, 2024 - 21:57
 0  594
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान दिये गये निर्देश के पालन में तहसीलदार मक्‍सूदनगढ़ द्वारा मौके पर आवेदक को दिया गया कब्‍जा

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा 22 अक्‍टूबर 2024 को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आवेदक मांगीलाल पुत्र घसीटा निवासी परेवा तहसील मधुसूदनगढ़ द्वारा उनके स्‍वामित्‍व की भूमि सर्वे क्रमांक 577/1/3 रकबा 1.178 हेक्‍टेयर भूमि पर राजन सिंह पुत्र मथुरा लाल मीना निवासी गंगापुरा तहसील मधुसूदनगढ़ द्वारा कब्‍जा करने संबंधी आवेदन दिया गया था। 

कलेक्‍टर द्वारा उक्‍त आवेदन पर त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदार मक्‍सूदनगढ़ को दिये गये थे। जिसके क्रम में आज तहसील मधुसूदनगढ़ के ग्राम परेवा में मौक़े पर उपस्थित होकर आवेदकगणों को ग्राम पंचांनो की उपस्थिति में कब्‍जा सौंपा गया।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0