जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत

Jul 4, 2025 - 20:43
Jul 4, 2025 - 20:48
 0  324
जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत

फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नैन का पुरवा में खेत में काम रहे 38 वर्षीय युवक को जहरीले कीडे ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। 

जानकारी के अनुसार नैन का पुरवा गांव निवासी रूपकिशोर मौर्या का पुत्र समरजीत मौर्या खेतो में काम कर रहा था। तभी जहरीले कीडे ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0