सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) मलवां थाना क्षेत्र के कैंची मोड़ एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 23 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना मरका गांव इंगवारी गांव निवासी रविकान्त सिंह का पुत्र अनुग्रह सिंह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह मलवां कैची मोड एनएच-2 में मोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

