जम्मू: आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बाढ़ और बादल फटने का खतरा, नदी-नालों में उफान की आशंका

मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में बाढ़ आने और बादल फटने का खतरा है।

Jun 26, 2025 - 11:10
 0  135
जम्मू: आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बाढ़ और बादल फटने का खतरा, नदी-नालों में उफान की आशंका

जम्मू (आरएनआई) मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 48 घंटे के दौरान जम्मू संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में बाढ़ आने और बादल फटने का खतरा है।

नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को इनमें न उतरने की सलाह दी है। श्रीनगर में बारिश का आंशिक असर देखने को मिलेगा। यहां अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवा चलने की बात कही गई है।

बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू संभाग के तीन जिलों में भारी बारिश हुई है। इनमें रियासी के कटड़ा में 109 मिलीमीटर, रामबन के बनिहाल और बटोत में 12-12 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू में चार और काजीकुंड में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। कश्मीर में हल्की बारिश हुई है।

बारिश के बाद तवी नदी में अचानक आई बाढ़ से रेत-बजरी निकालने का काम कर रहे नाै लोग फंस गए। इन्हें राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को अपनी मशीनरी तैयार रखने को कहा गया है। नदी-नालों के किनारे बाढ़ को लेकर लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाने की भी सलाह दी गई है।

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कुपवाड़ा 32.8

जम्मू 32.6 डिग्री

श्रीनगर 32.5 डिग्री

कुकेरनाग 30.8 डिग्री

भद्रवाह 30.6 डिग्री

कटड़ा 29 डिग्री

बनिहाल 27.7 डिग्री

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.