यूपी: घर में तीन लोगों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका; छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला सुरक्षित मिले
यूपी: घर में तीन लोगों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका; छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला सुरक्षित मिले
प्रतापगढ़ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। एक घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित एक मकान में दुकानदार समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर के अंदर कमरे में बेड पर तीनों के शव मिले हैं। मां, बेटा, पत्नी की मौत से कोहराम मच गया है।
बीती रात परिवार के पांच लोग खाना खा कर सोए थे। छह माह का बच्चा और बुजुर्ग महिला घर में सुरक्षित मिले हैं। सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
सुसाइड नोट नहीं मिला है। जो बुजुर्ग महिला बची है उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। प्रथम दृष्टि जहर निगलने से तीनों की मौत की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



