जघन्य हत्याकांड के बाद आयोजित हुआ शिविर, राजस्थान सीमावर्ती ग्राम गणेशपुरा में जनसमस्या निवारण लगा शिविर
गुना (आरएनआई) राजस्थान की सीमा से लगे ग्राम गणेशपुरा में आज जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्थान की तहसील किशनगंज एवं मध्यप्रदेश की तहसील बमोरी के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दे कि बीते दिवस श्री नागर की जघन्य हत्या के बाद निकले जमीन,बिजली, पानी और कुछ ही फूट दूर लगी सीमा में तस्करी के मामलों को लेकर गुना जिले की बमौरी sdm और राजस्थान सीमा के किशनगंज के अधिकारियों संयुक्त जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर उसे लगाया।
शिविर में सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों की राजस्व, जल, बिजली, सड़क एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को सुना गया एवं उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलियां, सीईओ जनपद पंचायत पुष्पेंद्र व्यास सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



