रिमझिम बारिश के बीच गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा खाटू श्याम की पालकी

Oct 30, 2025 - 19:56
Oct 30, 2025 - 19:57
 0  0

गुना (आरएनआई) बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्याम प्रेमियों द्वारा शहर में बाबा खाटू श्याम की भव्य शाही पालकी यात्रा रिमझिम बारिश के बीच निकाली गई। इस मौके पर बाबा खाटू श्याम और श्याम प्रेमियों के स्वागत के लिए शहर की सडक़ें, बाजार और चौराहे फूल-मालाओं के स्वागत द्वारों से सजे हुए हैं। वहीं बारिश के बीच इत्र वर्षा से सडक़ें महक उठीं। श्याम प्रेमियों ने बाबा खाटू श्याम के लिए पलक, पांवड़े बिछा दिए। इस अवसर पर डीजे, रंग बिरंगी लाइटे और आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। शाही पालकी में शहर सहित अंचल भर के साथ दूसरे शहरों से भी श्याम प्रेमी शामिल हुए हैं। महिला और पुरूष खास परिधान में शामिल हैं। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात हनुमान चौराहे से शाही पालकी प्रारंभ हुई। जो हाट रोड, नीचला बाजार, सदर बाजार, सुगन चौराहा, लक्ष्मीगंज, मानस भवन, गुरूद्वारे के सामने से होती हुई प्रेमश्री गार्डन में पहुंची। इस दौरान देर शाम शाही पालकी कार्यक्रम स्थल पहुंची।  

श्री श्याम परिवार आयोजक मंडल के संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि शाही पालकी महोत्सव का समापन बाबा खाटू श्याम की महाआरती के साथ हुआ। महाआरती पश्चात अन्नकूट प्रारंभ हुआ। उल्लेखनीय है कि इस बार बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रहीं थी। आयोजन को लेकर इस बार विशेष थीम भी तैयार की गई थी। पुरुषों और महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी तय किये गए थे। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाओं के लिए चुनरी प्रिंट (साड़ी, सूट, लहंगा-चुनरी) तय किये गए थे।  शोभायात्रा में सभी श्याम भक्त बाबा श्याम के भजनों पर झूमते, नाचते-गाते चल रहे थे। वहीं बाबा की पालकी के रास्ते मे लगातार फूल बिछाए जा रहे थे। शॉटगन के जरिये पालकी पर पुष्पवर्षा भी की जा रही थी। वहीं बारिश के बावजूद पूरा शहर खाटू नरेश बाबा श्याम की भक्ति में रंगा हुआ दिखा। सडक़ों से लेकर घरों तक सजावट है। पारंपरिक पोशाक, पगड़ी में झूमते-नाचते बाबा की भक्ति में रंगे श्याम प्रेमी उत्साह के साथ शाही पालकी महोत्सव में शामिल हैं। शाही पालकी मार्ग स्वागत द्वारों और रंगोली से सजा है। बाबा के दीदार और पूजा-अर्चना और आरती के लिए अनेकों जगहों पर मंच बनाए गए हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0