गुना बीजेपी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने घोषित की नई टीम

Oct 30, 2025 - 21:31
Oct 30, 2025 - 21:46
 0  189
गुना बीजेपी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने घोषित की नई टीम

गुना (आरएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुना जिले में संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। नई संरचना में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री और 8 जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

घोषित सूची के अनुसार रविन्द्र रघुवंशी टिल्लू, संतोष धाकड़ और चंदप्रकाश अहिरवार को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं, अंकुर श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी और ओमप्रकाश राठौर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि यह नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त करेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई टीम की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे जिले के संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0