जगदीप धनखड़ ने छोड़ा उपराष्ट्रपति पद, इस्तीफा दिया

Monday, July 21, 2025 - 23:08
0
जगदीप धनखड़ ने छोड़ा उपराष्ट्रपति पद, इस्तीफा दिया

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपते हुए इसमें स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख किया है।

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें पूर्ण विश्राम की आवश्यकता है, और ऐसे में वे उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर रहना उचित नहीं मानते।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

धनखड़ जुलाई 2022 में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। इससे पहले वे राजस्थान हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यपाल भी रह चुके हैं।

उनके इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल है और अब अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इसको लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User