छत्तीसगढ़ के सक्ती में भीषण हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Apr 14, 2026 - 19:10
 0  108
छत्तीसगढ़ के सक्ती में भीषण हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

सक्ती (आरएनआई) सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब प्लांट में काम चल रहा था और कई मजदूर अंदर मौजूद थे। अचानक हुए धमाके से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब 18 घायलों को फोर्टिस हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.