छतरपुर में फिर जप्त हुए नशीले सीरप अल्टो कार से बरामद

थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीली सामग्री सिरप, प्रयुक्त आल्टो कार जप्त कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार ड्रग्स का दुष्प्रयोग करते पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही। 

Friday, January 10, 2025 - 21:00
Updated: 2 years ago
0
छतरपुर में फिर जप्त हुए नशीले सीरप अल्टो कार से बरामद

छतरपुर (आरएनआई) मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा नशाखोरों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया है एवं सार्वजनिक स्थानों में नशा करने वाले नशाखोरों, क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आज दोपहर पेट्रोलिंग के दौरान पन्ना रोड में एक कार में संदेही के नशीली सामग्री सहित होने की सूचना प्राप्त हुई। 
पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुवे संबंधित स्थान पन्ना रोड पंचवटी ढाबे के पास मैदान में पहुंची। कार में दवा के सीरप कोडीन फास्फेट & ट्राई प्रोलीडीन हाइड्रोक्लोराइड सीरप की 9 सीसी मिली। प्रमाणित दस्तावेज में संबंधी जानकारी मांगी गई जो नहीं होना बताया।  उक्त नशे के रूप में उपयोग में लाने हेतु सीरप 9 सीसी कीमत करीब 1500 रुपये एवं प्रयुक्त आल्टो कार कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

नशीली सिरप सहित पकड़े गए आरोपी

  1. देवेंद्र कुशवाहा पिता अशोक कुशवाहा निवासी सटई रोड छतरपुर
    2. अजय रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार निवासी विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त का कृत्य दंडनीय पाए जाने से थाना सिविल लाइन में स्वापक औषधि और मन प्रभावित पदार्थ अधिनियम तथा मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ पर उक्त नशीली सामग्री छतरपुर के यूनिवर्सल केमिस्ट के यहां से प्राप्त होना बताया। प्रकरण के तीसरे आरोपी
  2. 3. राम प्रकाश वर्मा निवासी छतरपुर को अभिरक्षा में लिया गया।
     अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है। नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
    उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक शिव प्रसाद प्रजापति, प्रधान आरक्षक नेपाल सिंह, जय बेदी, आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User