औलिया सीरत कमेटी का हुआ गठन मेराज उल नबी को लेकर हुई अहम बैठक

Friday, January 10, 2025 - 19:48
Updated: 2 years ago
0
औलिया सीरत कमेटी का हुआ गठन मेराज उल नबी को लेकर हुई अहम बैठक

जौनपुर (आरएनआई) इस्लामी महीने रजब के महीने में 26 रजब (27 जनवरी) को मेराज उल नबी के मौके पर एक जलसा व जुलूस का कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से आयोजित होगा।कमेटी के संरक्षक अनवारूल हक़ गुड्डू ने बताया कि जुलूस का आगाज़ सब्जी मंडी स्थित मस्जिद से शुरू होकर कोतवाली होता हुआ चहारसू चौराहा से किला होता हुआ शाही अटाला मस्जिद पर आकर खत्म अपनी पुरानी परम्परा के अनुसार होगा  उसके बाद एक जलसे होगा। इस मौके पर पूरा शहर सजाया जाता है और आखरी पैगंबर के मेराज के मौके पर खुशी का इजहार करते हुए जश्न तमाम लोग मनाते हैं। 
इसी क्रम में एक बैठक आज 
सब्जी मंडी स्थित पूर्व महासचिव शम्स तबरेज के घर पर हुई,कार्यक्रम का आगाज़ 
कलामे इलाही से माज ने किया।
संचालन कमालुद्दीन अंसारी ने किया प्रोग्राम की अध्यक्षता अनवारूल हक़ गुड्डू की थी।
कमेटी में मुख्य रूप से सदर के रूप में शकील अहमद मुमताज,जनरल सेक्रेटरी के रूप में शाहिद मंसूरी ,खजांची शम्स तबरेज ,मीडिया प्रभारी रियाजुल हक तो नायब सदर अजीज फरीदी,अंसार इदरीसी ,मोहम्मद फैज को बनाया गया वही कन्वीनर के रूप में वरिष्ठ लाल मोहम्मद राईनी को जगह दी गई है तो वही सेक्रेटरी मोहम्मद साबिर राजा नवाब और मोहम्मद दानिश अंसारी को बनाया गया है।जुलूस के निगरा नूरुद्दीन मंसूरी और अकरम मंसूरी बनाए गए।बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद अम्मार ,इरशाद अहमद मंसूरी, फिरोज अहमद पप्पू ,मोहम्मद फैज आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User