छतरपुर के व्यापारी के मुनीम का  सवा करोड़ रुपयों से भरा बैग चुराने वाला पकड़ाया

Oct 28, 2025 - 12:02
Oct 28, 2025 - 12:02
 0  162
छतरपुर के व्यापारी के मुनीम का  सवा करोड़ रुपयों से भरा बैग चुराने वाला पकड़ाया

देवास (आरएनआई) दीपावली के पूर्व छतरपुर से इंदौर सोना-चांदी खरीदने जा रहा व्यापारी के मुनीम का सवा करोड़  से भरा बैग बस से हुआ था चोरी।  नौगांव जिला छतरपुर निवासी आशीष गुप्ता के मुनीम नितेश कुमार सेन का महाकाल बस से रुपयों से भरा बैग चोरी हुआ था। 17 अक्टूबर की अलसुबह सोनकच्छ में पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर बस स्टॉप के दौरान बस से चोरी हुआ था।

देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने आज पूरा खुलासा किया। 8 दिन बाद 25 अक्टूबर को दोपहर में व्यापारी ने देवास पहुंचकर पुलिस को बताई घटना बताई थी।मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने खंगाले CCTV.। अज्ञात दो बदमाश बस से सफेद रंग की XUV 300 कार में बैग चोरी कर ले जाते आए नज़र। पुलिस ने धार जिले के खेरवा जागीर  निवासी 35 वर्षीय आरोपी नामदार पिता शहजाद खान को 500-500 ₹ की 250 गड्डियों के साथ पकड़ा। आरोपियों ने बस में बड़ी धन राशि जाने की ख़बर मिलने के बाद दिया था चोरी की वारदात को अंजाम। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में सफेद रंग की कार जप्त होने के साथ ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की उम्मीद जग़ी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0