चोरी की बड़ी वारदात,एबी रोड पर एटीएम काटकर लाखों की चोरी
गुना (आरएनआई) शहर में चोर-बदमाशों के होंसले बुलंद हैं, बदमाश आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर, चोर पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा मामला एटीएम में लाखों रूपए की चोरी का सामने आया है। बीती रात बदमाशों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र के पास एबी रोड पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया, बताया गया कि बदमाशों ने शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और गैस कटर मशीन से एटीएम को काटकर आठ लाख रूपए केश की चोरी कर ली। बदमाशों ने वारदात के दौरान आसपास के घरों की बाहर से कुंदी लगा दी, ताकि कोई अंदर से बाहर नहीं निकल पाए। घटना की सूचना पर सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एटीएम से इतनी बड़ी राशि की चोरी के मामले की शहर भर में चर्चा है। मैन रोड पर एटीएम मशीनों में चोरी की वारदात पुलिस के लिए भी सिरदर्द और चुनौती से कम नहीं है, यदि बदमाश एटीएम मशीनों पर डांका डालने लग गए तो ये सिस्टम के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

