चोरियों का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान समेत उपकरण भी बरामद

Jun 27, 2025 - 19:10
Jun 27, 2025 - 19:17
 0  297
चोरियों का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान समेत उपकरण भी बरामद

असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का सामान व उपकरण बरामद कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब बेसड़ी मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल व एक साइकिल सवार संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, जिन्हें तत्काल घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी में प्रयुक्त औजार और चोरी का माल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में लखन लाल पासवान (18 वर्ष), पुत्र कामता प्रसाद, आशीष पासवान (23 वर्ष), पुत्र झल्लर पासवान, दोनों निवासी किलापर, नगर पंचायत असोथर, तथा मनीष पासवान (22 वर्ष), पुत्र विजय पाल पासवान, निवासी छविनाथ नगर, असोथर शामिल हैं। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में एक साइकिल व पल्सर मोटरसाइकिल, 1700 रूपये नगद के अलावा उपकरण आरी ब्लेड, कुल्हाड़ी, बसूली, एक बैटरी, दो एल्यूमिनियम सोलर पैनल (100 वॉट), गुमटी दुकान से चोरी किया गया सामान कोलगेट, तम्बाकू, बिस्किट, केसर, नहाने व कपड़े धोने के साबुन, सिगरेट, पान मसाला, चूना डिब्बी, रस्सी आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी थाना असोथर, उप निरीक्षक रमेशचंद्र, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक आनन्द राय, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल बीकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर पंचायत व आसपास के क्षेत्र में चोरियों के प्रति लोगों में व्याप्त भय कुछ हद तक कम हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। अन्य चोरियों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0