आयुष विभाग द्वारा चिकित्‍सा शिविर के दौरान 200 से अधिक बंदियों का किया गया नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण

Sunday, July 28, 2024 - 21:32
Updated: 2 years ago
0
आयुष विभाग द्वारा चिकित्‍सा शिविर के दौरान 200 से अधिक बंदियों का किया गया नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण

गुना (आरएनआई) आयुष विभाग जिला गुना के द्वारा विगत दिवस जिला जेल गुना में निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद एवं हौम्यौपैथिक) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक बंदियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में समस्त प्रकार की बीमारियों को नि:शुल्क परीक्षण किया गया और कैदियों को दवाई वितरित की गई। शिविर के आयोजन में सहभागी मुस्कान मानव सेवा समिति एवं आयुष गुना स्टॉफ का सहयोग किया। शिविर में आयुष विभाग गुना द्वारा समस्त औषधियाँ निःशुल्क प्रदाय की गई।

शिविर के आयोजन में डॉ.के.एस.गनावे, डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ.आकांक्षा गुप्ता, डॉ. अनूप सोनी, डॉ. रूपेन्द्र गोस्वामी, कम्पाउंडर रघुवीर जाटव, रूकमणी धाकड़, आल्हा सिंह, सरोज कुशवाह का योगदान रहा। कार्यक्रम में गुना जेल अधीक्षक, अतुल सिन्हा सहित आयुष अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण धाकड़ एवं आयुष स्टाफ को सम्मानित किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User