चाचौड़ा से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका ने कहा की चाचौड़ा में भय मुक्त वातावरण और विकास उनकी प्राथमिकता में है, बगैर नाम लिए कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Nov 7, 2023 - 20:23
Nov 7, 2023 - 20:35
 0  5.1k

गुना, (आरएनआई) चाचौड़ा से भाजपा की प्रत्यासी प्रियंका मीना (पेंची) उम्मीदवार है, उन्होंने Rni से कहा कि उनका मकसद जनसेवा करना हैं ओर भाजपा में आने से पूर्व वे जनसेवा कार्य को कर रही थी। उनका कहना है चाचौड़ा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना हैं, वही उनका लक्ष्य विकास और भय मुक्त वातावरण बनाना।

चाचौड़ा से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीना ने Rni से चर्चा में बेबाकी से कहा कि चाचोड़ा में लोकल मुद्दे  सड़क,पानी,बिजली आदि हैं। इन सब कार्यों पर लोकल विधायक को कार्य करना चाहिए थे वो उन्होंने नहीं किए हैं। यहां पर भय का माहोल हैं, कमजोर लोगो का डराया और धमकाया जाता है। मजबूत प्रत्यासी लोगो को दबाते हैं जिनका सब लोगो को पता लग जायेगा कि वो कोन लोग हैं। मीडिया ने जब कहा कि कोन लोग हैं तो उन्होंने फिर दोहराया की जल्द सबको पता लग जाएगा।

बीते दिनों भाजपा की पूर्व विधायक और वर्तमान में आप की प्रत्यासी के परिजनों पर मारपीट और अपहरण के मामले में दर्ज प्रकरण को लेकर आप पर लगे आरोप प्रियंका ने कहा कि आरोप झूठे हैं ओर आने वाली 17 तारीख को सच सामने आ जाएगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1