बमौरी में पहले भय का माहौल था,मगर आज शांति व्याप्त है-सिसोदिया झागर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Nov 7, 2023 - 20:28
Nov 7, 2023 - 20:28
 0  2.1k
बमौरी में पहले भय का माहौल था,मगर आज शांति व्याप्त है-सिसोदिया झागर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

गुना, (आरएनआई) बमौरी विधानसभा में यहाँ पूर्व में रहे जनप्रतिनिधि,विधायक,मंत्री के कार्यकाल  में इस समूचे क्षेत्र में भय और अशांति का वातावरण था मगर पिछले आठ वर्षों यहाँ शांति और सौहार्द का वातावरण स्थापित हो गया है।ये बात झागर में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि अपने साड़े तीन साल के कार्यकाल में बमौरी मैं हज़ारों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं,चाहे शिक्षा,सिंचाई,बिजली,सड़कें,पेयजल,आवास का क्षेत्र हो सभी में अभूतपूर्व कार्य कराए हैं।

आज भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का समाज के हर वर्ग को लाभ प्राप्त हो रहा है,और अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी तो ये योजनाये कांग्रेस बंद कर देगी।मतदान की तिथि नज़दीक है और अब कर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पार्टी के योद्धा के रूप मैं लगना होगा,निश्चित रूप से आप सभी के समर्पण और मेहनत से हम चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में पूर्ण बहुमत  से भाजपा की सरकार बनेगी। मंगलवार को श्री सिसोदिया ने मुहाल कालोनी,झागर,मुंडरा हनुमान,मोई आदि में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0