चांचौड़ा सब जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

Tuesday, February 7, 2023 - 04:04
Updated: 4 years ago
0
चांचौड़ा सब जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

गुना। चांचौड़ा सब जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत, जेल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने कैदी का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था, जहां कैदी ने दम तोड़ दिया।

बताया गया है कि चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी राधेश्याम पुत्र रामकिशन कुशवाह पर हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज था। उसके खिलाफ सुनवाई पूरी होने पर चांचौड़ा अपर सत्र न्यायाधीश ने उसे 5 साल के कारावास से दंडित किया था। इसके बाद 16 दिसम्बर को राधेश्याम चांचौड़ा सब जेल पहुंचा, जहां वह अपनी सजा काट रहा था। लेकिन जेल में पहुंचने के बाद से ही राधेश्याम की तबियत बार-बार खराब होती गई। चांचौड़ा जेल प्रबंधन ने 30 जनवरी, 3 फरवरी और 4 फरवरी को लगातार उपचार के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। सोमवार सुबह 6 बजे जेल की बैरक खुलने पर राधेश्याम ने जेल प्रहरी को बताया था कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। चांचौड़ा सब जेलर का दावा है कि उन्होंने जानकारी मिलने पर राधेश्याम कुशवाह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि राधेश्याम के परिजनों ने जेल प्रबंधन द्वारा कैदी की तबियत बिगडऩे के बावजूद उन्हें सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है, जिसे जेल प्रबंधन ने पूरी तरह नकार दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User