घोष के साथ निकला खिरकिया में निकला विद्यार्थी पथ संचलन

Monday, December 12, 2022 - 20:42
Updated: 4 years ago
0
घोष के साथ निकला खिरकिया में निकला विद्यार्थी पथ संचलन

खिरकिया। रविवार को खिरकिया नगर की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई द्वारा विद्यार्थियों का पथ संचलन निकला गया। इस संचलन में कक्षा 5 वी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी अनुशासित रूप में कदम ताल करते हुए मुख्यमार्ग से निकले संचलन से पूर्व एकत्रित बाल स्वयंसेवकों को जिला प्रचार प्रमुख डॉ. विवेक जी भुस्कुटे टिमरनी के द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र समर्पण हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया गया लगभग 300 से अधिक बाल स्वयंसेवकों पर नगर में कई स्थानों पर समाज एवं व्यापारियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रगति स्कूल मैदान से प्रारम्भ हुआ यह पथ संचलन मुख्य मार्ग से होते हुए छीपाबड़ में चेतन मोटर्स के पीछे प्रांगण में समापन किया गया। बाल स्वयंसेवकों को 23,24,25 दिसंबर को हरदा में होने वाले विद्यार्थी शिविर की जानकारी दी गई।साथ ही शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर टेमलाबाड़ी,खेड़ी, प्रतापपुरा,कुड़ावा,लोध्याखेडी एवं अन्य स्थानों से बाल स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम में खंड संघ चालक, खंड कार्यवाहक एवं स्वयंसेवक विद्यार्थीगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User