घरेलू गैस सिलेंडरों के दूरूपयोग पर 5 प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू सिलेंडर किये गये जप्त

Tuesday, September 24, 2024 - 19:40
Updated: 2 years ago
0
घरेलू गैस सिलेंडरों के दूरूपयोग पर 5 प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू सिलेंडर किये गये जप्त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्‍यवसायिक के दूरूपयोग पर रोक लागने के लिये कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी चाचौड़ा रवि मालवीय के निर्देशन में आज बीनागंज बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी इस दौरान होटल एवं प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करते पाये जाने पर चांचौड़ा के पांच प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू सिलेंडर जप्त किये गये जिसमें बागीशनाथ नमकीन एवं स्वीट्स से 3 घरेलू सिलेंडर, गुरु कृपा स्वीट से 2 घरेलू सिलेंडर, बाबा भोजनालय से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, संतोष टी स्टॉल से 2 घरेलू गैस सिलेंडर एवं यथार्थ नाश्ता  सेंटर से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 10 गैस सिलेंडर जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही की गयी हैं।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User