जनसंपर्क मध्य क्षेत्र: गुना में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने पर उपभोक्ता प्रतिनिधियों ने की प्रशंसा..

प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल द्वारा गुना में विद्युत आपूर्ति और कार्यों की समीक्षा। 

Tuesday, September 24, 2024 - 19:43
Updated: 2 years ago
0
जनसंपर्क मध्य क्षेत्र: गुना में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने पर उपभोक्ता प्रतिनिधियों ने की प्रशंसा..

भोपाल/गुना (आरएनआई) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के गुना वृत्त अंतर्गत निर्बाध तथा गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलने से औद्योगिक बिजली उपभोक्ता संतुष्ट हैं और इसके लिए गुना औद्योगिक संघ एवं बिजली उपभोक्ताओं ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रशंसा की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल गुना वृत्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान गुना में विद्युत आपूर्ति और कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान गुना औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों ने प्रबंध संचालक से औद्योगिक क्षेत्र में एक नवीन 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र के निर्माण कराये जाने की भी मांग की। समीक्षा बैठक में गुना वृत्त के महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक सभी मैदानी अधिकारी एवं औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने गुना वृत्त में लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व प्राप्ति कम होने, प्रोग्रेसिव सीआरपीयू कम होने, सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियां ज्यादा होने पर उन्हें कम करने के निर्देश दिये। श्री सिंघल ने 11 केव्ही फीडरों पर हो रही अधिक ट्रिपिंग को लेकर मैदानी अधिकारियों को 33 केव्ही एवं 11 केव्ही फीडरों का प्रभावी मेन्टीनेंस कराये जाने के निर्देश दिये। प्रबंध संचालक ने गुना प्रवास के दौरान औद्योगिक क्षेत्र गुना में विद्युत उपकेन्द्र के लिए चिन्हित की गई जमीन का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ ही निर्माणाधीन एनएबीएल लेब एवं क्षेत्रीय भंडार का निरीक्षण कर अधिकारियों को एनएबीएल लैब शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्रीय भंडार के निरीक्षण की दौरान प्रबंध संचालक ने अव्यवस्थित ढंग से रखे विद्युत उपकरणों एवं सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने अधिकारियों को निर्माणाधीन क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा कुंभराज वितरण केन्द्र एवं परिसर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण को रोकने हेतु परिसर की बाउन्ड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन नानाखेड़ी उपकेन्द्र की बाउन्ड्रीवाल का निरीक्षण कर उसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कलेक्टर गुना के साथ चर्चा के दौरान प्रस्तावित सर्किट हाउस उपकेन्द्र की भूमि आवंटन हेतु अनुरोध किया एवं इस संबंध में अधिकारियों को भूमि आवंटन के लिए शीघ्र आवेदन करने के भी निर्देश दिये।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User