घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध/व्यावसायिक प्रयोग पर 06 गैस सिलेंडर जब्‍त

Dec 20, 2025 - 19:59
Dec 20, 2025 - 20:04
 0  81
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध/व्यावसायिक प्रयोग पर 06 गैस सिलेंडर जब्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध /व्यावसायिक प्रयोग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश कुमार पांडे के निर्देशन में अंबेडकर चौराहे पर साउथ इंडियन अन्ना डोसा सेंटर से दो घरेलू गैस सिलेंडर, कृष्णा रिफिलिंग सेंटर कर्नलगंज गुना से दो घरेलू गैस सिलेंडर, बूढ़े बालाजी पानी की टंकी के पास राजू कुशवाह से एक सिलेंडर एवं राठौर रिफलिंग सेंटर से एक घरेलू गैस सिलेंडर इस प्रकार कुल 06 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने एवं अवैध रिफिलिंग किए जाने के संबंध में जप्त किए गए। आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कलेक्टर श्री कन्‍याल को प्रेषित किए जा रहे हैं। आज की गई कार्यवाही में जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी एवं श्रीमती इंदु शर्मा शामिल रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0