ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को मिलेगी तेज रफ्तार विकास की नई दिशा: सिंधिया-गडकरी बैठक में अहम सहमति

Tuesday, March 31, 2026 - 22:19
Updated: 4 months ago
0
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को मिलेगी तेज रफ्तार विकास की नई दिशा: सिंधिया-गडकरी बैठक में अहम सहमति

दिल्ली (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर-चंबल संभाग तथा मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं पर सहमति बनी, जिनसे आने वाले समय में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान ग्वालियर–भिंड–इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-719) के शीघ्र निर्माण पर जोर दिया गया, जिसे एनएचएआई द्वारा तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही मुरैना से नागपुर तक प्रस्तावित मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे को ग्वालियर-चंबल के प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना पर भी सहमति बनी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक्सीडेंट-प्रोन ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां फ्लाईओवर निर्माण करने का निर्णय लिया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित ग्वालियर–आगरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के शीघ्र कार्यारंभ पर भी सहमति बनी, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

बैठक में ग्वालियर वेस्टर्न बायपास परियोजना को आगे बढ़ाने तथा गुना–देवास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-46) पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी सकारात्मक निर्णय लिए गए। इन सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सुगम यातायात, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User