ग्वालियर घाटीगांव हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

Wednesday, March 18, 2026 - 18:13
Updated: 5 months ago
0
ग्वालियर घाटीगांव हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

ग्वालियर (आरएनआई) घाटीगांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश का माहौल है और उन्होंने हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार व लापरवाही पर चिंता जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User