गोपालगंज पीएचसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, आमजन को बीमारियों के प्रति किया सचेत
फतेहपुर (आरएनआई) विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ डॉक्टर बृजेश कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे ब्लॉक प्रमुख मलवां (प्रतिनिधि) शशि रमनजीत सिंह ने शिरकत की। मुख्य अतिथि को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बुके भेटकर सम्मान किया। साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन का ब्लॉक मलेरिया अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बुके भेटकर सम्मान किया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मच्छरों से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहने एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें। दरवाजे एवं खड़की में मच्छर जाली लगवाएं एवं अपने आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें। पीने के पानी को पूरी तरह ढक कर रखें। डॉक्टर बृजेश कुमार द्वारा आशाओं को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर बुखार से ग्रसित मरीज एवं गंभीर मरीज जिनको 2 से 5 दोनों तक लगातार बुखार आ रहा है। उन मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। साथ ही ऐसे मरीज भी चिन्हित किया जाएगा। जिनका वजन दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। 15 दिन के ऊपर खांसी आ रही है। बलगम व खून के साथ खांसी का आना ऐसे सभी मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज एवं जांच मुहैया कराएंगी। संचारी रोग नोडल हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि आशा बहुओ को स्टिकर, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर मुहैया करा दिये गये है। जागरूकता रैली में एबीएसए विनोद कुमार गौतम, एडीओ पंचायत मो असलम, डॉक्टर राजन सिंह, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर जयंत, एआरओ आकाश, राजेश बीसीपीएम राजेश, विमल सैनी, गुलाब पटेल, रवि कुमार, आदित्य शुक्ला, नीरज पांडेय, दिब्या पांडेय सहित समस्त एएनएम, आशा बहुएं मौजूद रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



