हिंदू महासभा ने वीर अब्दुल हमीद की मनाई जयंती, केंद्र सरकार से उनके नाम पर डाक टिकट जारी किए जाने की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। पदाधिकारियों ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाकर उनकी शहादत को नमन किया। बैठक के माध्यम से केन्द्र सरकार से वीर अब्दुल हमीद के नाम पर डाक टिकट जारी किए जाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशीकांत मिश्र ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि संगठन हमेशा क्रांतिकारियों की जयंती व पुण्यतिथि मनाती चली आ रही है। 1965 में भारत-पाक युद्ध में वीर अब्दुल हमीद ने दुश्मन के 12 टैंको को नष्ट किया था। अंत में अपनी जान गंवाने वाले अब्दुल हमीद को कैसे भुलाया जा सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में जनपद के कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं के राशन में प्रति कार्ड दो किलोग्राम अनाज कम व घटतौली की जा रही है। गैस सिलेण्डर होम डिलीवरी के नाम पर तीस से पचास रूपए तक अतिरिक्त वसूली की जाती है। जिसके विरोध में आगामी चौदह जुलाई को जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन मजबूती के उद्देश्य से लक्ष्मणपुर गांव में छह जुलाई को एक बैठक करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल, जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य, युवा जिलाध्यक्ष प्रांजुल, करन सिंह पटेल, एसके गुप्ता, संतोष देववंशी, श्रवण कुमार राजपूत, धनंजय पाण्डेय, विकास यादव, अर्जुन वैद्य, गजेन्द्र मौर्य, सालिकराम, मूलचन्द्र गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, अनमोल शुक्ला, संगीता गुप्ता, पूजा यादव, मोबीना वारसी, निरंजना श्रीवास्तव भी मौजूद रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



