गुरु रविदास जयंती पर हाथरस के 100 मंदिरों में जले 6500 दीप, भाजपा ने धर्माचार्यों का किया सम्मान
हाथरस,संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 सी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में कल जनपद के 100 प्रमुख मंदिरों पर रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रमुख नेताओं द्वारा प्रातः मन्दिरों के पुरोहितों धर्माचार्यों का दुपट्टा माला आदि पहनकर सम्मान किया एवं शाम को प्रत्येक मंदिर पर 65 दीपक प्रज्वलित कर रविदास जी को नमन किया गया जनपद के 100 प्रमुख मंदिरों पर 6500 दीपक भाजपा नेताओं द्वारा प्रज्वलित किए गए और संत रविदास जी को नमन किया गया इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा राम दरबार मंदिर पर अभियान की संयोजक एवं भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य द्वारा बौहरे वाली देवी मंदिर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू द्वारा नवग्रह मंदिर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम द्वारा सादाबाद के बैजनाथ मंदिर पर जाकर वहां के अर्चक पुरोहितों को सम्मानित किया गया एवं सांयकाल दीप प्रज्वलित किए गए इस अभियान में पूरे जनपद के प्रमुख भाजपा नेताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों पर कार्यक्रम आयोजित किये कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती संध्या आर्य ने बताया कि बनारस से पूज्य संत रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से युक्त कलश लेकर भाजपा के पदाधिकारी हाथरस लौटकर आने वाले हैं उसके उपरांत आगामी कार्यक्रमों जिसमें मंदिरों में धर्माचार्यों की उपस्थिति में कलश पूजन वंदन सामूहिक आरती गुरु वाणी पाठ भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे इसके अलावा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से समरसता संकल्प संत सम्मान सामाजिक समरसता कार्यक्रम

आयोजित किए जाएंगे युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संस्कृति कार्यक्रम निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं संदेश का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाएगा श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा भी देश के प्रमुख राज्यों से निकाली जाएगी आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए जल्द ही बैठके कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां प्रदान की जाएगी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया जाएगा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)