गुरु पूर्णिमा पर मुजफ्फरपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओ की भारी भीड़
मुजफ्फरपुर : बुधवार यानी आज गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कल से सावन के पवन माह की शुरुआत हो जायेगी. वही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वही उतर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में सुबह चार बजे पट खुलने के साथ ही आरती और महाशृंगार के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ श्रद्धालु बाबा के दर्शन-पूजन कर रहे हैं. मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व माना जाता है. क्योंकि आज से ही सावन माह की धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो जाती है. इसको लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जो पूरे दिन जारी रहेगी. मान्यता है की इस दिन अपने गुरु, माता-पिता और शिक्षा-दीक्षा देने वाले सभी मार्गदर्शकों का आशीर्वाद लेना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना अत्यंत शुभ माना जाता है। गुरु पूर्णिमा भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा का संचार करती है.
बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि बुधवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बाबा के महाशृंगार के उपरांत रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन चलेगा। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा शहर के साहू पोखर शिव मंदिर, ब्रह्मपुरा स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर और रामदयालु नगर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)