गगनयान मिशन के बीच ISRO में इस्तीफों पर सख्ती, वैज्ञानिकों के VRS पर अब अंतरिक्ष विभाग का अंतिम फैसला

Jul 17, 2026 - 12:16
 0  108
गगनयान मिशन के बीच ISRO में इस्तीफों पर सख्ती, वैज्ञानिकों के VRS पर अब अंतरिक्ष विभाग का अंतिम फैसला

गगनयान मिशन समेत भारत के कई अहम स्पेस प्रोजेक्ट के बीच इसरो (ISRO) में वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों और वीआरएस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए अंतरिक्ष विभाग ने नया निर्देश जारी कर दिया है। अब गगनयान और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े वैज्ञानिकों के इस्तीफे या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) को सामान्य प्रक्रिया के तहत मंजूरी नहीं दी जाएगी। हर मामले में अंतिम फैसला अंतरिक्ष विभाग करेगा।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई को UR राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) और विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) जैसे केंद्रों को जारी किए गए मेमोरेंडम में निर्देश दिया गया कि वे 'ग्रुप A' के वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारियों के इस्तीफे या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुरोधों को सामान्य प्रक्रिया के तहत स्वीकार न करें। ऐसे सभी मामलों को संबंधित केंद्र के निदेशक की सिफारिश के साथ अंतरिक्ष विभाग भेजा जाएगा, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दरअसल ये कर्मचारी भारत के प्रतिष्ठित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम 'गगनयान' और अन्य 'महत्वपूर्ण मिशनों' से जुड़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.