गुना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी पोस्टल कंटेनर से 20 क्विंटल नकली मावा बरामद

Oct 16, 2025 - 18:00
Oct 16, 2025 - 18:00
 0  486
गुना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी पोस्टल कंटेनर से 20 क्विंटल नकली मावा बरामद

गुना (आरएनआई) खाद्य विभाग गुना की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय डाक सेवा के मिनी कंटेनर से करीब 20 क्विंटल नकली मावा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह माल ग्वालियर से गुना और अशोकनगर के व्यापारियों तक पहुंचाया जाना था।

बरामद मावे की कीमत लगभग ₹5 लाख
जांच अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए मावे की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले की गई इस कार्रवाई ने मिलावटखोरों में हड़कंप मचा दिया है।

डाक सेवा के कंटेनर का इस्तेमाल चौंकाने वाला
सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि भारतीय डाक सेवा के मिनी कंटेनर का उपयोग खाद्य सामग्री सप्लाई के लिए किया जा रहा था, वह भी संदिग्ध और नकली माल के लिए।

खाद्य विभाग ने मावा जब्त कर लिया है और इस सप्लाई से जुड़े व्यापारियों एवं सप्लायरों की पहचान की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि डाक सेवा के माध्यम का उपयोग कैसे और किनकी मिलीभगत से हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0