गुना: मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर पोकलेन मशीन की गयी जब्त

May 29, 2024 - 15:42
May 29, 2024 - 15:42
 0  297
गुना: मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर पोकलेन मशीन की गयी जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं। इसी क्रम में तहसीलदार मधुसूदनगढ़ धीरेन्द्र गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार राघौगढ़ विकासखंड के मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा में पार्वती नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए हिटेची पोकलेन मशीन को राजस्व टीम द्वारा पकड़ा गया है। 

मशीन को मौके से जप्त कर मधुसूदनगढ़ थाने की उकावद चौकी में खड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही ।इस दौरान मौके पर राजस्व की टीम सहित पुलिस का अमला मौजूद रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0