गुना: बीसभुजा देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Sunday, September 14, 2025 - 22:02
Updated: 12 months ago
0
गुना: बीसभुजा देवी मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) श्री बीसभुजा देवी जी (बजरंगगढ़ में स्थापित) मंदिर में प्रतिवर्ष की भॉति रीति रिवाज के अनुसार शरद नवरात्रि पर्व दिनांक 22 सितम्‍बर 2025 से 01 अक्‍टूबर 2025 तक मनाया जाना है। मंदिर में नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आवश्‍यक व्यवस्था करने के लिये आदेश जारी किये गये हैं ।
 
जारी आदेशानुसार नवरात्रि पर्व के समय दर्शनार्थियों के लिये पेयजल की व्यवस्था के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गुना एवं ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ के परस्पर सहयोग से पर्याप्त व्यवस्था करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद गुना द्वारा मंदिर पर दिनांक 22 सितम्‍बर 2025 से 01 अक्‍टूबर 2025 तक निरंतर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मंदिर की रंगाई-पुताई ग्राम पंचायत द्वारा की जावे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गुना यह सुनिश्चित कराएंगे। सड़क की मरम्मत की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग गुना संभाग गुना करेंग।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुना एवं मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरंगगढ़ मेला परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करेंगे ताकि आम जनता को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।
 विद्युत व्यवस्था हेतु संभागीय अधीक्षण यंत्री म०प्र० राज्य विद्युत वितरण कंपनी गुना उचित व्यवस्था करेंगे। क्षेत्र में समस्त ढीले एवं लटके हुये तारों को सही करने, मरम्मत करने की कार्यवाही बिजलीविभाग द्वारा की जायेगी।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी गुना स्थानीय समिति के साथ परस्पर सहयोग करते हुए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दर्शनाथियों हेतु वाहनों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करेंगे एवं मेले मेंट्रैफिक के सुचारू रूप से संचालन हेतु एवं वन-वे किये जाने को ध्यान में रखते हुये फ्लैक्स एवं ट्राफिक सिग्नल इत्यादि रोडों पर लगाये जाये ताकि आम जनता उसे ध्यान में रखते हुये व्यवस्थित चल सकें। इस कार्य में यातायात प्रभारी गुना आवश्यक सहयोग करेंगे। श्री बीसभुजा माता मंदिर में मुख्य मंदिर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक पहाडी़ से लेकर नीचे तक प्रकाश की बेहतर व्यवस्था मंदिर की सजावट व्यवस्था, नारियल अगरबत्ती जलाने पर रोक, पॉलिथीन जब्ती की कार्यवाही, मंदिर में निरंतर साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रण करने हेतु पर्याप्त वॉलेंटियर्स की व्यवस्था करेंगे।
 
अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट गुना, जिला गुना उपरोक्त समस्त व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी होंगे तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User