गुना पुलिस को मिली अवैध हथियार तस्‍करी गिरोह के दो और सदस्य को गिरफ्तारी में सफलता, आरोपियों से 02 पिस्टलें, 04 कट्टे एवं 02 जिंदा राऊन्ड जप्त, गैंगेस्टरों पर गुना पुलिस की कार्यवाही जारी

Jun 16, 2025 - 21:17
Jun 16, 2025 - 21:23
 0  918
गुना पुलिस को मिली अवैध हथियार तस्‍करी गिरोह के दो और सदस्य को गिरफ्तारी में सफलता, आरोपियों से 02 पिस्टलें, 04 कट्टे एवं 02 जिंदा राऊन्ड जप्त, गैंगेस्टरों पर गुना पुलिस की कार्यवाही जारी

गुना (आरएनआई) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत दो खंभा बाईपास के पास जानलेवा हमले के प्रकरण में गिरफ्तार किये गये दो आरोपी हथियार तस्‍करी गिरोह के सदस्‍य होकर जिनके कब्‍जे से कुल 02 पिस्टलें, 04 कट्टे एवं 02 जिंदा राऊन्ड जप्त किये गये हैं।       

उल्लेखनीय है कि 25 अप्रेल को फरियादी प्रभजोत पुत्र अमरीक सिंह रंधावा उम्र 22 साल निवासी ग्राम इंदार जिला शिवपुरी हाल सिसोदिया कॉलोनी गुना द्वारा जिला चिकित्सालय में कैंट थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि 24 अप्रेल को वह अपने अन्य दोस्तों के साथ शिवपुरी जिले के नरवर में एक बारात में गया था, जहां डीजे पर डांस के दौरान उसकी कुछ लोगों से धक्का मुक्की हो गई थी इसके बाद रात्रि में उसके अपने दोस्तों के साथ कार से वापस गुना आते समय गुना बाईपास पर दोखंभा के पास उनके पीछे से एक थार व एक स्कार्पियो गाडी आईं और एकदम से उनकी कार के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और उन गाडियों में सवार विकास पाटिल निवासी बलवंत नगर, दिव्यांशु शर्मा निवासी बलवंत नगर, शिवराज  किरार निवासी ग्राम परवाह, शिवप्रताप किरार निवासी ग्राम परवाह एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की नियत से उनकी कार पर कट्टे आदि से फायरिंग की गई जिससे उसकी पीठ में छर्रे लगने से चोट आई है । जिसकी रिपोर्ट पर से उक्त आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 409/25 धारा 109, 126(2), 296, 191(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । 

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने वारदात के तरीके को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी एवं केंट टी आई को निर्देश दिए। प्रकरण में
दौराने विवेचना आरोपीगण शिवराज किरार, शिवप्रताप किरार, अरविन्द कटारिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो गाड़ी जप्‍त करते हुए एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो न्यायिक अभिरक्षा में है । प्रकरण में फरार आरोपी विकाश पाटिल एवं दिव्यांशु शर्मा के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए शिवराज किरार की स्कार्पियो पर 12 वोर के कट्टे से फायर कर गनशोर्ट के निशान बनाये गये थे । दिनांक 15 जून 2025 को आरोपी विकाश पाटिल पुत्र प्रकाशराव पाटिल उम्र 26 वर्ष निवासी बलवंतनगर गुना एवं आरोपी दिव्यांशु शर्मा उर्फ नैनो पुत्र विष्णुप्रसाद शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी बलवंतनगर गुना को गिरफ्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार गाडी, एक हैरियर गाडी तथा एक पिस्टल तथा 02 कट्टे मय 02 कारतूस के जप्त किये गये है आरोपीगणों को उक्त अपराध में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

               उपरोक्‍त के अतिरिक्त दिनांक 28 मई 2025 को मुखबिर सूचना पर से कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल नागर पुत्र गोविन्द नागर उम 22 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास नानाखेडी केन्ट गुना के कब्जे से अवैध हथियार 315 वोर का कट्टा मय एक जिंदा राऊण्‍ड के जप्त कर जिसके विरुद् केंट थाने में अपराध क्रमांक 572/2025 धारा 25 (1-A) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था । आरोपी के द्वारा पूछताछ में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों के नाम परमाल सोलंकी निवासी एनवारा, लल्लू जाट निवासी ग्राम रिछेरा, राजेन्द्र जाट, संजीव यादव निवासी बामौर बदरबास, विक्की परिहार निवासी सिसौदिया कालोनी गुना, जीतू सोलंकी निवासी सिलावटी, मलखान यादव निवासी सिलावटी, जीतू उर्फ जितेन्द्र यादव निवासी विलोनिया, रवि जाट, अजय जाट निवासी बीलावावडी के उजागर किये गये थे एवं उक्त गिरोह का मुखिया परमाल सोलंकी एवं लल्लू जाट को होना बताया, जिससे प्रकरण में धारा 111 बीएनएस इजाफा की गई थी । हथियार तस्‍करी के मुख्‍य सरगना आरोपी परमाल सोलंकी पुत्र लक्ष्मण सोलंकी निवासी एनबारा जिला शिवपुरी को दिनांक 29 मई 2025 को गिरफ्तार कर जिसकी स्कार्पियो कार से राजस्थानी देशी शराब की 07 पेटी एवं तीन अवैध हथियार (कट्टे) मय 06 राऊन्ड के जप्त किये एवं एक 12 वोर का कट्टा जप्त किया गया, बाद अपराध में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम इजाफा की गई तथा आरोपी विक्रम परिहार को दिनांक 29 मई 2025 को गिरप्तार कर उसके कब्जे से एक 12 वोर का मय राऊन्ड तथा आरोपी मलखान यादव को दिनांक 30 मई को गिरप्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का कट्टा मय राऊन्ड के जप्त किया गया था उक्त आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है ।

               आज दिनांक 15 जून 2025 को थाना केन्ट पुलिस को सूचना प्राप्‍त हुई कि विकाश पाटिल एवं दिव्यांशु शर्मा नाम के जिन दो लडकों को पकड़ा है वह दोंनो अवैध हथियारों को खरीदने बेचने बाले गिरोह में भी काम करते है एवं मुखबिर के द्वारा विकाश पाटिल नाम के लड़के के द्वारा एक बंदूक को खरीदने बेचने के सौदे के स्क्रीनशोर्ट भी भेजे गये है उक्त स्क्रीनशोट में दिख रही बंदूक के खरीदने बेचने के संबंध में थाना हाजा के अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 109,126 (2), 296,191 (2) बी.एन.एस में गिरफ्तारशुदा आरोपीगण विकाश पाटिल पुत्र प्रकाशराव पाटिल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मुहाल कालोनी हाल निवासी बलवंतनगर गुना एवं दिव्यांशु शर्मा उर्फ नैनो पुत्र विष्णुप्रसाद शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झागर हाल निवासी बलवंतनगर गुना से पूछताछ की गई तो आरोपीगण विकाश पाटिल एवं दिव्यांशु शर्मा ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने बाले गिरोह में शामिल होना स्वीकार किया है आरोपीगणों के कब्जे से अवैध हथियार 02 कट्टे, एक पिस्टल जप्त किये गये है जिन्हे गिरप्तार कर माननीय महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है । आरोपीगण विकाश पाटिल एवं दिव्यांशु शर्मा उर्फ नैनो के कब्जे से कुल 02 पिस्टलें, 04 कट्टे एवं 02 जिंदा राऊन्ड जप्त किये गये है ।

               पुलिस की उपरोक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक बुन्देलसिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक विनीत शर्मा, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक अभिनेश रघुवंशी, आरक्षक आदित्य कौरव, आरक्षक देवेन्द्र धाकरे एवं साईबर सैल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0