गुना नगरपालिका में प्राइवेट नौकरी कर रही युवती लापता: नौकरी ढूंढने गयी थी इंदौर; पिता से बोली- एक जगह एक लाख में बात हो गयी है

Thursday, April 27, 2023 - 17:32
Updated: 4 years ago
0

गुना। गुना नगरपालिका में प्राइवेट नौकरी करने वाली एक युवती लापता हो गयी। वह दूसरी नौकरी की तलाश में इंदौर गयी थी। वहां से पिता को कॉल कर बोली कि एक जगह बात हो गयी है। एक लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात हुई है, आप पैसे लेकर आ जाना। अगले दिन जब पिता ने कॉल किया तो उसका नंबर बंद आया। तभी से लगातार उसके नंबर बंद आ रहे हैं। उसके पिता ने कैंट थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मूल रूप से शिवपुरी जिले के रहने वाले पिता ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इनमे तीन लड़कियां हैं। 19 वर्षीय सबसे छोटी बेटी पिछले एक वर्ष से गुना में रह रही है। वह गुना नगरपालिका में प्राइवेट नौकरी कर रही थी। 21 अप्रैल को बेटी का उनके पास कॉल आया। उसने कहा की वह इंदौर मेंअपनी सहलियों के पास नौकरी के लिए जा रही है। इसके बाद 25 अप्रैल को उनके पास दूसरे व्यक्ति ने नंबर से कॉल आया। उनकी बेटी ने बात की और कहा कि एक व्यक्ति से बात हुई है, जो कि एक लाख रूपये में मेरी नौकरी लगवाने का कह रहा है, तो आप रुपये लेकर आ जाना।

इसके बाद बुधवार को उन्होंने उस व्यक्ति के नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद आया। साथ ही उनकी बेटी का नंबर भी लगातार बंद जा रहा है। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस व्यक्ति के नंबर से कॉल आया, वह भी युवती के साथ ही नौकरी करता है। वह कई बार युवती के गांव भी जा चुका है। युवती के पिता ने उसी युवक पर शंका जाहिर की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User