प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में धूमधाम से संपन्न हुआ पुष्प कली श्रृंगार एवं 56 भोग महोत्सव

Thursday, April 27, 2023 - 13:50
Updated: 4 years ago
0
प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में धूमधाम से संपन्न हुआ पुष्प कली श्रृंगार एवं 56 भोग महोत्सव

वृन्दावन।सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में भव्य व दिव्य पुष्प कली श्रृंगार दर्शन,फूल बंगला एवं छप्पन भोग महोत्सव मन्दिर के सेवायत आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी (बड़े गुसाईं महाराज) के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मन्दिर के अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज के द्वारा ठाकुर विग्रहों का भव्य श्रृंगार करके वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना करके विशेष आरती की गई। तत्पश्चात संत, ब्रजवासी,वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए
आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी (बड़े गुसाईं महाराज) ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में ठाकुर विग्रहों का पुष्प कली श्रृंगार करने की परम्परा अति प्राचीन है।इसका दर्शन करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
महोत्सव में ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपाल चतुर्वेदी, ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सुरेशचंद्र शर्मा,प्रख्यात भागवताचार्य मारुतिनंदन वागीश महाराज,महेश भारद्वाज, श्रीधराचार्य महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User