गुना जिले के थाना धरनावदा क्षेत्र में मोटर साईकिल और ऑटो की आपसी टक्कर में घायल 03 किशोरी और एक युवक को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल
गुना (आरएनआई) जिले के थाना धरनावदा क्षेत्र में मोटर साईकिल और ऑटो की टक्कर में 03 किशोरी और एक युवक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14-11-2025 को दोपहर 11:42 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर थाना धरनावदा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया।डायल-112 स्टाफ रविंद्र सोलंकी एवं पायलट हरिओम धाकड़ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकल और ऑटो में आपसी टक्कर में 03 किशोरी और एक युवक घायल हो गया था डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

