गुना में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई: जाली नोट गिरोह का सदस्य लल्लू जाट गिरफ्तार
गुना (आरएनआई)। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार तस्करी और जाली नोट कारोबार में सक्रिय सरगना लल्लू जाट को गुना कोतवाली पुलिस ने विधिवत रूप से गिरफ्तार किया है।
सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह वही मामला है जिसमें मई माह में गुना कोतवाली पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अविनाश कलावत और नीतेश रघुवंशी को हरिपुर रोड स्थित अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से जाली नोट बनाने में प्रयुक्त एक प्रिंटर, उपयोगी सामग्री और नकली नोट बरामद किए गए थे।
गुना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 304/25 के तहत बीएनएस की धाराओं 178, 179, 180 और 181 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने गिरोह में हनी कुशवाह, लल्लू जाट और एक विधि विवादित किशोर का नाम उजागर किया था। पुलिस ने तीनों को प्रकरण में नामजद करते हुए उनकी तलाश आरंभ की।
पुलिस पहले ही विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर तथा आरोपी हनी कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरोह का अंतिम और मुख्य आरोपी लल्लू जाट फिलहाल अवैध हथियार तस्करी के मामले में गुना जेल में निरुद्ध था। गुना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर बृजभान उर्फ लल्लू जाट (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम रिछैरा, थाना केंट की औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की और उसे पुनः न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक कुशलपाल, प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक मनीष ग्वाल और आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
गुना पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



