गुना कोर्ट स्थानांतरण को रोकने हम गुना बार के साथ, बलिदान देने तक तैयार: एआईएलयू

नवीन अधिवक्ताओं को कोर्ट में हो बेहतर बैठक व्यवस्था

Saturday, July 12, 2025 - 21:49
Updated: 1 year ago
0
गुना कोर्ट स्थानांतरण को रोकने हम गुना बार के साथ, बलिदान देने तक तैयार: एआईएलयू

गुना (आरएनआई) ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने अपनी एक का महत्वपूर्ण बैठक गुना न्यायालय परिसर स्थित लाइब्रेरी में रखी। इस बैठक में न्यायालय भवन ट्रांस्फ़र और नवीन अधिवक्ताओं को बैठने में आ रही समस्या अधिवक्ता चैंबर, अधिवक्ता आवास योजना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, एडवोकेट पेंशन योजना विषय पर भी चर्चा हुई। सभी ने तय किया कि गुना न्यायालय को स्थानांतरण नहीं होने देंगे और गुना बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में तन मन धन से सहयोग देंगे। इतना ही नहीं, न्यायालय स्थान परिवर्तन के विरोध में गुना बार के साथ बलिदान देने तक की स्थिति तक इस आंदोलन में सहयोग देंगे।

साथ ही नवीन अधिवक्ताओं को बैठक व्यवस्था में आ रही दिक़्क़त पर भी चर्चा की गई। सभी ने कहा, नवीन अधिवक्ताओं को बैठने के लिए समुचित स्थान होना चाहिये, अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान मिले ताकि वह विवि व्यवसाय बिना किसी परेशानी के कर सके। इस संबंध में एक डेलीगेशन गुना बार के अध्यक्ष एवं सचिव महोदय से सोमवार दोपहर 2 बजे मिलेगा। बैठक में अधिवक्ता विष्णु झा, राजधर सिंह, नारायण सिंह,बलराम आहिरवार, राजपाल जाटव, शिव पाटिल, शोहिल ख़ान आदि ने विचार व्यक्त किए।

एआईएलयू नवीन सत्र के लिए सदस्यता अभियान चलाएगा, जिसकी जिम्मेदारी एडवोकेड राजधर सिंह और धीरेंद्र सिंह को सौंपी। 

बैठक की अध्यक्षता डॉ पुष्पराग शर्मा ने की और अध्यक्ष मोहर सिंह गोरा सचिव महेश दास बैरागी सहित सभी सदस्यों ने विचार रखे और आभार मोहर सिंह लोधी ने व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User