गुना के डूगासरा गांव में प्रवाचक के घर में लाखों की लूट, पूर्व मंत्री सिसोदिया ने पुलिस प्रशासन की नाकामी पर उठाए सवाल

Wednesday, August 28, 2024 - 22:23
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) म्याना थाना के अंतर्गत ग्राम डूगासरा में बीती रात्रि में तहसील के प्रवाचक महेश शर्मा के घर में चोरी को अंजाम देकर लाखो का सामान लूट लिया हैं। महेश शर्मा का एक निवास गुना शहर में भी हैं। जहां वो काम के चलते रुक गए। डूगासरा स्थित गांव में उनकी पत्नी और मां थी।

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में प्रवाचक महेश शर्मा ने कहा हैं कि बीती रात्रि में अज्ञात लोगो ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए घटना को अंजाम देकर सोना,चांदी, सोने के जेवर,नकद नकदी सहित लाखो की सामग्री उड़ाई हैं।

वही पुलिस ने घटना को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर की छत से घर में घुसकर चोरी करना की रिपोर्ट दर्ज की।

इस घटना को लेकर भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पीड़ित परिवार जनों से मिले और उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया।

वही पूर्व मंत्री सिसोदिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूरी जानकारी देते हुए पुलिस _प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहां कि विगत चार माह से लगातार गुना जिले में चोरिया,लूट, बलातकार,डकैती,हत्या जेसे अपराध बड़ रहे हैं जिनमे पुलिस प्रशासन रोकने अक्षम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User