गुना कलेक्टर की अपील: शहर बचाना है तो अतिक्रमण हटाने की मुहिम का समर्थन करें

Monday, August 18, 2025 - 14:35
Updated: 1 year ago
0

गुना (आरएनआई) सुनिए, डीएम गुना केके कन्याल को। जो नदी नालों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आमजन से सहयोग और समर्थन मांग रहे हैं। समर्थन करना चाहिए। अफसर शहर के हित की बात ही कर रहे हैं। इससे भू माफियाओं, अतिक्रमणकारियों और उनके खैरख्वाहों को ही तकलीफ होगी। वो चाहेंगे कि ये मुहिम रुके।

इसलिए आम जनता को शहर के अच्छे भविष्य के लिए इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए। आज यदि मौन होकर तमाशा देखा और ये मुहिम रुकी तो दोषी हम लोग भी होंगे। अफसरों का क्या है अभी वो ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते दिख रहे हैं, किसी दवाब में उन्हें मुहिम रोकना पड़ी तो उनका कुछ नहीं बिगड़ना। बिगड़ेगा तो सिर्फ इस शहर का आपका और हमारा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User