गुना एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Friday, April 10, 2026 - 19:52
Updated: 5 months ago
0
गुना एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) गुना एयरपोर्ट के समग्र विकास एवं विस्तार के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर किशोर कन्याल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, आधारभूत संरचना (infrastructure) के सुदृढ़ीकरण तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने एयरपोर्ट के विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।

कलेक्‍टर द्वारा ईई पीडब्ल्यूडी एवं शा शिब फ्लाइंग एकेडमी को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं नियामकीय प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि गुना एयरपोर्ट का विकास क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि कार्य समयबद्ध एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User