गुजरात एटीएस ने आईएसआई की साजिश नाकाम की, पंजाब में वांछित आतंकी गुरप्रीत सिंह हलोल से गिरफ्तार

Nov 15, 2025 - 11:44
 0  135
गुजरात एटीएस ने आईएसआई की साजिश नाकाम की, पंजाब में वांछित आतंकी गुरप्रीत सिंह हलोल से गिरफ्तार

अहमदाबाद (आरएनआई) गुजरात में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब में वांछित आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बिल्ला को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत पर पंजाब में ग्रेनेड हमलों, हथियारों की तस्करी और पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल की मदद करने का आरोप है। उसे पंचमहल जिले के हलोल शहर से पकड़ा गया, जहाँ वह मजदूर के रूप में काम कर रहा था।

गुजरात एटीएस को इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस से मिली थी। पूछताछ में पता चला कि गुरप्रीत दो ग्रेनेड और दो पिस्तौल की तस्करी करने के साथ-साथ कई हमलों की साजिश में शामिल था। एटीएस ने बताया कि उसे जल्द ही पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

मुख्य आरोपी मलेशिया में, आईएसआई से मिल रहे थे निर्देश
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क के मुख्य आरोपी मनु अगवान और मनींदर बिल्ला फिलहाल मलेशिया में छिपे हुए हैं। दोनों ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर पंजाब में आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे। उनका मकसद भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ग्रेनेड विस्फोट कर दहशत फैलाना था। इसके लिए वे पंजाब और अन्य राज्यों के युवाओं को भर्ती कर रहे थे।

हाल ही में पंजाब में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह की भूमिका सामने आई। इस सूचना पर गुजरात एटीएस टीम ने हलोल में छापेमारी की और उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुरप्रीत ने ग्रेनेड हमलों की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

गुजरात एटीएस की इस कार्रवाई से आईएसआई समर्थित नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पंजाब में संभावित बड़े हमलों को टालने में सफलता मिली है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.