गीता रहस्य के अँग्रेजी अनुवाद का विमोचन

Tuesday, March 4, 2025 - 21:56
Updated: 2 years ago
0
गीता रहस्य के अँग्रेजी अनुवाद का विमोचन

नयी दिल्ली, 4 मार्च 2015 (एजेंसी)। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक रचित श्रीमदभगवतगीता रहस्य अथवा कर्मयोग शास्त्र के अँग्रेजी अनुवाद का पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह ने आज यहां कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विमोचन किया। 

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सर्वश्री डॉ. सत्य नारायण जटिया एवं अश्विनी कुमार चौबे , दिल्ली के पूर्व विधायक डॉ.नंद किशोर गर्ग, जाने माने समाजसेवी राम नगीना सिंह,पुस्तक के लेखक डॉ. बी.एन. मिश्रा, प्रकाशक एवं राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार मौजूद थे। 

नालंदा प्रकाशन से प्रकाशित इस अनुवादित पुस्तक की रचना सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ.बी.एन. मिश्रा ने की है। उन्होंने अबतक डेढ़ दर्जन से अधिक पुस्तकों की रचना की है। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User