किसान की बुर्जी में लगी आग ,हजारों का नुकसान

Friday, October 20, 2023 - 20:11
0
किसान की बुर्जी में लगी आग ,हजारों का नुकसान

सिकंदराराऊ।
थाना क्षेत्र के गांव बरगवां में अज्ञात करण के चलते एक किसान की बुर्जी में आग लग गयी। दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
रामगोपाल पुत्र मुरली सिंह की भुस की  बुर्जी रेलवे क्रॉसिंग के निकट बनी हुई थी। अचानक बुर्जी में से धूआँ निकालने लगा जब यह मंजर स्थानीय लोगों ने देखा तो इलाके में अफरा तफरी मच गई। तत्काल फायर स्टेशन पर सूचना दी। सूचना पाकर अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User